जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई। पत्थलगांव (जशपुर) से अंबिकापुर (पड़ोसी सरगुजा जिले में) जा रही निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और गोंडी गांव में पलट गई।
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के एक गांव में बुधवार को एक बस के पलट जाने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में चार अन्य घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
जिला प्रशासन के एक अधिकारी ने यहां बताया कि दुर्घटना शाम करीब चार बजे हुई। पत्थलगांव (जशपुर) से अंबिकापुर (पड़ोसी सरगुजा जिले में) जा रही निजी बस ने नियंत्रण खो दिया और गोंडी गांव में पलट गई।
उन्होंने बताया कि यात्रियों की पहचान बलराम लकड़ा (65), अनंत नागवंशी (55) और देवानंद (25) के रूप में हुई है, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई और दो महिलाओं सहित चार अन्य घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम और जिला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पत्थलगांव पहुंचाया। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।