फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने किया आत्मसमर्पण

Fri, 24 Jun 2022 04:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, दंतेवाड़ा

सार

अधिकारी ने बताया कि अर्धसैनिक बल की 195वीं बटालियन के शिविर में कैडरों रमेश कुमार कश्यप और बैसु मंडावी ने सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने खुद का आत्मसमर्पण किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों के सामने दो इनामी नक्सली समेत तीन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्धसैनिक बल की 195वीं बटालियन के शिविर में कैडरों रमेश कुमार कश्यप और बैसु मंडावी ने सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने खुद का आत्मसमर्पण किया। 

उन्होंने कहा कि एक अन्य अल्ट्रा देवा राम मंडावी (31) ने यहां वरिष्ठ पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण किया। अधिकारी ने कहा कि हंदवाड़ा मिलिशिया कमांडर कश्यप और मिलिशिया सदस्य देवा के सिर पर एक लाख रुपये और 10,000 रुपये का इनाम था। 
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों की घर वापसी के लिए थाना, शिविरों और ग्राम पंचायतों में संबंधित क्षेत्र के सक्रिय माओवादियों का नाम चस्पा कर उनसे आत्मसमर्पण कर सम्मान पूर्वक जीवन यापन करने लिए आह्वान किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें