फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में बच्चों पर भालुओं का हमला: हाथ, पीठ और माथे से नोच ले गए मांस, डैम से नहाकर लौट रहे थे तीनों

Mon, 16 Jan 2023 05:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मरवाही

सार

वन विभाग की ओर से गांव में मुनादी कराकर लोगों को डैम के आसपास नहीं जाने के लिए कहा गया है। फिलहाल एक बच्चे उमेश को सिर पर गंभीर चोट है। जबकि परसराम को हाथ और शिवराज को पीठ पर चोट आई है। क्षेत्र में लगातार भालुओं का आतंक बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
bear attack
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले दो भालुओं ने सोमवार सुबह तीन बच्चों पर हमला कर दिया। इनके हाथ, पीठ और माथे से भालुओं ने मांस नोच लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो भालू वहां से भाग निकले। इसके बाद डायल-112 की मदद से तीनों को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायल बच्चों में एक की हालत गंभीर है। मामला मरवाही वनमंडल क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


कुम्हारी गांव निवासी परसराम शिवराज और उमेश तीनों सोमवार सुबह सोन नदी के स्टॉप डेम पर ट्रैक्टर से रेत भरने के लिए गए थे। तीनों रेत भरने के बाद डैम में नहाने के लिए चले गए। वहां से लौटने के दौरान सचराटोला बीट एरिया में झाड़ियों में छिपे दो भालुओं ने अचानक उनपर हमला कर दिया। बचाव के दौरान भालुओं ने एक बच्चे की पीठ, दूसरे के माथे और तीसरे के हाथ से मांस नोच लिया। 

भालुओं के हमले से बच्चे खून में लथपथ हो गए। उनके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। इस पर दोनों भालू वहां से जंगल की ओर भाग निकले। इसके बाद तीनों घायल बच्चो को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरवाही लाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन अमला भी मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें