सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर पदस्थ जवान छुट्टी मनाने के लिए अपने घर आतुरगांव आया था। छुट्टी के दौरान महाशिवरात्रि का मेला देखने के लिए अपने गृह ग्राम कापसी गया। उसी दौरान अज्ञात चोर ने आतुरगांव के घर को सूना पाकर जवान के घर धावा बोलते हुए घर में रखे नगद व जेवरात समेत कुल एक लाख 25 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
सड़कपारा आतुरगांव निवासी जवान आधार सिंह (40) ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह सीआरपीएफ में आरक्षक के पद पर 211 बटालियन मेचका सोदुर जिला धमतरी में पदस्थ हैं। 17 फरवरी को छुट्टी लेकर अपने घर आतुरगांव आया था। सात मार्च को शाम करीब चार बजे अपने घर में ताला बंदकर पत्नी अंजु कावड़े और छोटी बच्ची मानवी को लेकर अपने गृह ग्राम कापसी महाशिवरात्रि मेला देखने गया था। वहां से 12 मार्च को सुबह करीब नौ बजे परिवार के साथ सुबह करीब नौ बजे आतुरगांव वापस आया तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है।
घर के अंदर बेडरूम औप अन्य कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। घर के पिछले दरवाजा के अंदर की सिटकनी को कोई अज्ञात चोर औजार से खोलकर घर में घुसकर बेडरूम में रखे आलमारी का ताला, जिसकी चाबी तकिया के नीचे छोड़कर गए थे, उससे खोलकर आलमारी के लॉकर में रखे नगद 50 हजार रूपये चोरी कर लिए। साथ ही सोने की दो अंगूठी, झुमका, सोने का लॉकेट, पायल चोरी कर लिए। चोरी किए गए गहनों की कुल कीमत 75 हजार रुपये बताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित सीआरपीएफ जवान की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।