फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnandgaon: रिलायंस जियो मार्ट के डिलीवरी सेंटर में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Thu, 27 Oct 2022 07:34 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, राजनांदगांव

सार

राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मार्ट का सुपरवाइजर अन्य प्रकरण में भी जेल जा चुका है। पूरे मामले में कंपनी के सुपरवाइजर रोहित देवांगन (24), मने सिंह कुरेटी (25), परमेश्वर सलाम (38) और संतराम कुरेटी की इस मामले में संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजनांदगांव कोतवाली क्षेत्र में स्थित रिलायंस जियो मार्ट डिलीवरी सेंटर में बीते दिनों हुई चोरी का खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस संबंध में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 3.81 लाख रुपये की नकदी, डीवीआर और चोरी के रुपये से खरीदे गए तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी टॉवर स्थित रिलायंस जिओ मार्ट डिलीवरी सेंटर में 26 अक्टूबर को चोरी हुई थी। इस संबंध में कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात आरोपियों ने सेंटर का ताला तोड़कर उसमें रखे 5.25 रुपये, सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर सहित अन्य चीजों की चोरी की गई है। मामले की जांच कोतवाली थाना पुलिस द्वारा की जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि कोतवाली थाना पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने पूरे मामले में शहर के विभिन्न चौक चौराहों में लगे सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें रिलायंस जिओ मार्ट डिलीवरी सेंटर में कार्यरत कर्मचारियों का ब्यौरा भी लिया गया और पूछताछ कर संस्था में कार्यरत सुपरवाइजर के संबंध में जानकारी ली गई। 
विज्ञापन


राजनांदगांव के पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि मार्ट का सुपरवाइजर अन्य प्रकरण में भी जेल जा चुका है। पूरे मामले में कंपनी के सुपरवाइजर रोहित देवांगन (24), मने सिंह कुरेटी (25), परमेश्वर सलाम (38) और संतराम कुरेटी की इस मामले में संलिप्तता पाई गई। इसके बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फरार आरोपी की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर द्वारा एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर खुलासा किया गया जिसमें तीनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 3.81 लाख रुपए नकद, डीवीआर और चोरी के पैसे से खरीदे गए तीन मोबाइल बरामद हुए हैं। फरार आरोपी संतराम की तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें