अवैध संबंध के शक में हत्या करने वाले तीन आरोपी गिफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अवैध संबंध के शक पर हत्या का मामला सामने आया है। घटना की उरला थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध के शक में महिला के पिता, भाई और पति ने अपने ही साथी का गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर उसके लाश को दलदल में फेंक दिए। इस दौरान कंपनी के सुपरवाइजर ने आरोपियों को देख लिया। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि इस मामले में सुपरवाइजर उधम सिंह ने जानकारी दी कि वो कंपनी में सुपरवाइजर हैं, इसके अंडर में लेबर मृतक और तीनों आरोपी काम करते हैं। बीते दिनों सोमवार शाम को अवध राज सिंह और संजू सिंह ने गाड़ी लेकर राशन सामान के लिए उरला बाजार गए थे। इस दौरान दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसकी जानकारी उधम सिंह को मिला। वे झगड़ा सुलझाने के लिए बाजार जा रहा थे।
अवैध संबंध में घोंटा गला
इस दौरान उसकी नजर रास्ते में कंपनी की बाइक को पैदल ले जाते हुए ग्राम अछोली ग्रेवेटी-2 के पास देखा। उसने उन दोनों के बारे में पूछा। इस दौरान दलदल साइड से आते हुए कुछ लोग दिखे। सुपरवाइजर ने उन्हें रोककर उसने पूछताछ की। इस पर उन्होंने ने अपना नाम बली सिंह, रामलाल सिंह और संजू सिंह बताया। उन्होंने ये भी बताया कि अवध सिंह की गला घोंटकर हत्या कर दिया है और शव को दलदल में फेंक दिया है।
'पांच माह से थी महिला मृतक युवक के पास'
चर्चा है कि मृतक युवक ने महिला को पांच महीने से अपने पास रखा था। मौका मिलते ही परिवार वालों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। मामले में महिला के पिता भाई और उसके पूर्व पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस जल्द ही हत्या का खुलासा करेगी।