फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात से पहली श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1208 कामगारों समेत कई यात्रियों को लेकर आज पहुंचेगी बिलासपुर

Mon, 11 May 2020 02:57 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बिलासपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और कामगारों को लेकर गुजरात से आने वाली पहली ट्रेन सोमवार सुबह बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी। बिलासपुर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ के प्रवासी श्रमिकों, विद्यार्थियों और कामगारों को लेकर गुजरात से आने वाली पहली ट्रेन सोमवार सुबह लगभग 10 बजे बिलासपुर स्टेशन पर पहुंचेगी। जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।

विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि गुजरात से एक हजार 208 श्रमिकों और अन्य लोगों को लेकर यह ट्रेन आ रही है। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा हर बोगी में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ट्रेन के स्टेशन पहुंचने पर यात्रियों को सेनेटाइजर और मास्क दिए जाएंगे। स्टेशन के हर गेट पर स्वास्थ्य विभाग की टीम तैनात रहेगी जो यात्रियों की स्क्रीनिंग करेगी।

अधिकारियों ने बताया कि मजदूरों को बसों से उनके गांव और जिलों में भेजा जायेगा जहां उन्हें पृथकवास में रखा जाएगा। बिलासपुर जिले के लोगों के लिये 60 बसों की व्यवस्था की गई है। आने वाले लोगों को सम्बन्धित क्षेत्र के बसों में बिठाने और उनकी रवानगी के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं। स्टेशन के बाहर दो 108-एम्बुलेंस भी तैनात रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बिलासपुर जिले के कलेक्टर संजय अलंग ने रेलवे स्टेशन में की गई तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें