फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अरुण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार अचानक आया सामने

Fri, 28 Oct 2022 08:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनका काफिला कुरूद के चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, इसी दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के काफिले की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक जवान घायल हो हुआ है। वहीं, गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। हादसा उस वक्त हुआ जब काफिला धमतरी के रास्ते रायपुर लौट रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद वापस रायपुर लौट रहे थे। इस दौरान जब उनका काफिला कुरूद के चर्रा गांव के करीब से गुजर रहा था, तभी तेज रफ्तार गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। जानकारी के मुताबिक गाड़ी के सामने अचानक से बाइक सवार आ गया। जिसकी वजह से तेज रफ्तार स्कार्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। वहीं, हादसे में एक जवान घायल हो गया है। धमतरी जिला अस्पताल में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें