फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मना करती रही पर एक न सुनी: शिक्षक ने महिला रिश्तेदार के साथ किया दुष्कर्म, पति के साथ थाने पहुंची पीड़िता

Thu, 14 Dec 2023 04:45 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पेंड्रा

सार

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा में एक शिक्षक ने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म पीड़िता महिला आरोपी शिक्षक की रिश्तेदार है। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना था। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेंड्रा में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक ने अपनी ही रिश्तेदार महिला को हवस का शिकार बनाया है। पीड़ित महिला ने पहले घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


पेंड्रा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने अपने परिजनों के साथ पहुंचकर शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि तेरसु राम चौधरी जो पेशे से शिक्षक हैं और उनके रिश्तेदार हैं। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी होता रहता है। बीते दिनों शिक्षक तेरसु राम उनके घर आया और मौका देखकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता लगातार विरोध कर रही थी, उसके बाद भी आरोपी ने रिश्ते को शर्मसार करते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया और वहां से चला गया। 

इसके बाद पीड़िता पहले तो लोक-लाज के चलते किसी से कुछ नहीं बोली पर जब महिला को अंदर ही अंदर घुटन महसूस होने लगी तो उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी। पीड़ित महिला ने पति के साथ पेंड्रा थाने पहुंचकर आरोपी शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ दुष्कर्म का अपराध दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पतगवा गांव के रहने वाले और लटकोनी गांव के माध्यमिक शाला स्कूल में पदस्थ शिक्षक तेरसु राम चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें