फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पापी गुरु: 12 साल की उम्र से लुटती रही आबरू, वहशी टीचर मिटाता रहा हवस की भूख, गभर्वती होने पर हुआ खुलासा

Fri, 10 May 2024 08:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

सार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक छात्रा ने अपने शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
आरोपी शिक्षक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सारबहरा इलाके में रहने वाले शिक्षक महेंद्र सोनी ने अपने ही स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इससे छात्रा गर्भवती हो गई। छात्रा जब स्कूल में पढ़ रही थी, तब उसकी उम्र 12 साल थी। आरोप है कि शिक्षक तभी से छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। अब पीड़िता बालिक हो गई। पीड़िता और उसके परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


वहीं, केस दर्ज होने के बाद इसकी जानकारी आरोपी शिक्षक को हुई तो वह फरार हो गया।। गौरेला पुलिस शिक्षक की तलाश कर रही है। यह पूरा मामला तब प्रकाश आया, जब छात्रा गर्भवती हो गई। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। छात्रा ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। 

पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 पॉक्सो, 294, 342, 376 का, 376 एन और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच और आरोपी शिक्षक की पतासाजी शुरू कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें