फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: धारादार हथियार से छात्र की गला काटकर हत्या, सभी घरवाले गए थे शादी में

Mon, 25 Apr 2022 06:38 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने बताया कि शव देखने पर युवक के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। वहीं मृतक के शरीर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक छात्र की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। परिवार के सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे, छात्र घर पर अकेला रह गया था और जब घरवाले अगले दिन शादी से वापस लौटे तो युवक की लाश खून से लथपथ मिली।

विज्ञापन


मृतक के शरीर पर मिले कुछ चोट के निशान
घटना चंदन चौकी के बिटकुली गांव में हुई है। मामले की सूचना पुलिस को देते ही, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि शव देखने पर पता चलता है कि युवक के गले को किसी धारदार हथियार से काटा गया है। वहीं मृतक के शरीर कुछ चोट के निशान भी मिले हैं।

मौके पर डॉग स्क्वॉयड ने की छानबीन
साथ ही फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉयड को भी मौके पर बुलाया गया और छानबीन शुरू कर दी। फिलहाल मामले की जांच जारी है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने शनिवार दोपहर को ही वारदात को अंजाम दिया है और भाग निकले हैं। पुलिस अब इस केस में अलग-अलग दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
विज्ञापन


मां-पिता के काम में अपना हाथ बंटाता था किशन
किशन साहू 19 साल का था और 12वीं का छात्र था। उसके घरवालों ने बताया कि उसने इस साल परीक्षा नहीं दी थी। वह घर पर ही रहता था। मां-पिता के काम में अपना हाथ बंटाता था। पता चला है कि शनिवार को उसके माता-पिता और घर के लोग कहीं बाहर शादी में गए हुए थे। उसी वक्त यह वारदात हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें