फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा को बनाया बंधक : एनएलयू भोपाल के बाद अब कांकेर में लॉ विद्यार्थी से छेड़छाड़, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद खोला दरवाजा

Sat, 19 Mar 2022 09:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर नरेंद्र साहू ने पकड़े जाने से पहले कॉलेज के चपरासी से कहा था कि वह शहर से बाहर है, जबकि वह छात्रा के साथ अपने घर पर ही था। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के बाद अब छत्तीसगढ़ के कांकेर में लॉ की छात्रा से प्रोफेसर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। कांकेर के प्रोफेसर ने अपने सरकारी क्वार्टर में छात्रा को बंधक बनाकर छेड़छाड़ की। इसी दौरान छात्रा की चीख सुनकर लोगों ने पुलिस को खबर दे दी। पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रोफेसर नरेंद्र साहू ने पकड़े जाने से पहले कॉलेज के चपरासी से कहा कि वह शहर से बाहर है, जबकि वह छात्रा के साथ अपने घर पर ही था। पुलिस मौके पर पहुंची तो साहू के घर का दरवाजा अंदर से बंद था। कई बार खटखटाने पर भी जब दरवाजा नहीं खोला तो कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। इस बीच मौके पर भीड़ जमा हो गई। कॉलेज के प्राचार्य ने चपरासी को वहां भेजा। उसने प्रोफेसर के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो साहू ने उसे जवाब दिया कि वह शहर से बाहर है। इस पर पुलिस को शक हुआ तो जबर्दस्ती दरवाजा खुलवाया गया। अंदर तलाशी लेने पर बंधक छात्रा मिल गई। 

एक दिन पहले पढ़ने बुलाया था
छात्रा का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर साहू ने उसे एक दिन पहले पढ़ने के लिए बुलाया था। इसके बाद से उसे बंधक बना लिया था। छात्रा के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी साहू को छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। हालांकि साहू का कहना है कि उसकी कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन


शराब की मांग करता था प्रोफेसर
कॉलेज छात्राओं का आरोप है कि प्रोफेसर साहू उनका करियर बर्बाद करने की धमकी देता था। प्रैक्टिल में नंबर देने व करिअर संवारने के नाम पर छात्राओं से अनैतिक संबंधों की मांग करता था। वह विद्यार्थियों से पैसे व शराब लाने को कहता था। 

2017 से कांकेर में पदस्थ
प्रो. साहू 2017 से कांकेर कॉलेज में पदस्थ है। वह अक्सर विवादों से जुड़ा रहा है। उसके खिलाफ छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप भी लगे हैं। उसकी पत्नी भी मायके में रह रही है। दोनों के बीच परिवारिक विवाद चल रहा है। पत्नी ने प्रोफेसर के खिलाफ सखी सेंटर में शिकायत की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें