फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: रेलवे के स्टोर में लगी भीषण आग, करोड़ों के नुकसान की आशंका, जानें पूरा मामला

Fri, 18 Mar 2022 08:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बिलासपुर

सार

छत्तीसगढ़ में रेलवे के स्टोर में लगी भीषण आग लग गई। इस हादसे में करोड़ों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 
विज्ञापन
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तारबाहर थाना क्षेत्र में होली के मौके रेलवे के स्टोर में आग लगने का मामला सामने आया है। इस घटना में वहां रखे एल्युमिनियम तार के कई बंडल जल गया। इस तार की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, होलिका दहन की रात में यहां अचानक आग लग गई थी। अचानक लगी आग धीरे-धीरे पूरे स्टोर में फैल गई। जिससे वहां रखा एल्युमिनियम वायर जल गया। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार, तारबाहर इलाके के रेलवे परिक्षेत्र में स्थित रेलवे स्टोर में एल्युमिनियम वायर समेत रेलवे का सामान रखे जाते है। गुरुवार को आधी रात के बाद लगभग 1 बजे स्टोर के सिग्नल एंड टेलीकॉम डिपार्टमेंट में अचानक आग लग गई थी। आग की लपटें देखते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। हालांकि छुट्टी का दिन होने के कारण स्टोर में ज्यादा कर्मचारी नहीं थे। आनन-फानन में घटना की जानकारी रेलवे के सीनियर अधिकारियों को दी गई। 

घटना की जानकारी मिलने के कुछ समय बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है। 

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टोर के पूरे इलाके में में एल्युमिनियम वायर का बंडल रखे हैं। इन्हीं बंडलों में आग लगी थी। अधिकारियों के मुताबिक, एल्युमिनियम वायर के एक बंडल की कीमत आठ लाख रुपये है। अधिकारी करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जता रहे हैं। अभी कुल नुकसान के बारे में अधिकारी गणना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें