फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर, अखिलेश बने जिला पंचायत बिलासपुर के CEO, देखें सूची

Mon, 19 Feb 2024 08:51 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर और पोस्टिंग किया जा रहा है। इसी क्रम में राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। कुल 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। 

विज्ञापन


विभाग की ओर से जारी लिस्ट के मुताबिक, तनुजा सलाम को खेल एवं युवा कल्याण विभाग का संचालक बनाया गया है। आरती वासनिक को संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर का उपयुक्त बनाया गया है। गजेंद्र सिंह ठाकुर को अपर कलेक्टर सुकमा नियुक्त किया गया है। वीरेंद्र बहादुर पांचभाई को अपर कलेक्टर नारायणपुर भेजा गया है। अखिलेश साहू को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर बनाया गया है। रवि कुमार साहू को अपर कलेक्टर महासमुंद नियुक्त किए गए हैं। प्रवीण सिंह उपयुक्त संभागीय आयुक्त कार्यालय सरगुजा और उमेश कुमार पटेल को जशपुर का संयुक्त कलेक्ट नियुक्त किया गया है। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेंटोना लकड़ा ने आदेश जारी कर दिए हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें