रायपुर में 6 पैकेट्स चरस के साथ तस्कर गिरफ्तार
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बदमाश बेखौफ होकर नशीली दवाइयों, चरस, गांजा जैसे सूखे नशे के पदार्थों की धड़ल्ले से बिक्री कर रहे हैं। तस्करी कर रहे हैं। इसी दरमियान रायपुर पुलिस ने चरस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चरस बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा था। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को धरदबोचा है। इसके कब्जे से 6 पैकटों में रखें कुल 0.80 ग्राम चरस जब्त किया गया है। जब्त चरस की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है।
यह मामला डीडी नगर थाने क्षेत्र का है, जहां एक 24 साल का युवक चरस बेचने के फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इसकी सूचना डीडी नगर थाना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर के बताए हुलिए को पहचानकर इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 गेट के पास एक व्यक्ति से पूछताछ की। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम डी. राहुल राव निवासी इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 02 थाना डीडी नगर रायपुर का होना बताया। तलाशी लेने पर पहने कपड़े में चरस पाया गया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी डी. राहुल राव को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से अलग-अलग 6 पैकटो में रखें कुल 0.80 ग्राम चरस जब्त किया गया है। जब्त चारएस की कीमत 50 हजार रुपए आंकी गई है। इन्द्रप्रस्थ कालोनी फेस 2 थाना डीडी नगर, रायपुर निवासी डी. राहुल राव 24 साल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबीक, अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना डीडी नगर से नारकोटिक एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित प्रतिबंधात्मक धाराओं में जेल जा चुका है।