फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: महानदी के किनारे मिला कंकाल, मछूवारों ने पुलिस को दी सूचना, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Thu, 09 Mar 2023 10:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

पुलिस ने रेत से कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब के भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की गुत्थी सुलझ पाएगी की मानव कंकाल महिला का है या पुरुष का ।
विज्ञापन
महानदी के किनारे मिला कंकाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के महानदी के किनारे रेत के ऊपर एक मानव कंकाल मिला है जिसकी सूचना मछली पकड़ने गए मछूवारों ने पुलिस को दी है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत से कंकाल को अपने कब्जे में लेकर जांच के लिए फॉरेंसिक लैब के भेजा जाएगा।  रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की गुत्थी सुलझ पाएगी की मानव कंकाल महिला का है या पुरुष का है।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया की महानदी में मछली पकड़ने गए मछुवारों ने देखा की रेत के अंदर एक मानव कंकाल का पैर दिख रहा था। जिसकी सूचना  शिवरीनारायण थाने में दोहपर को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत के अंदर दबे मानव कंकाल को खोद कर बाहर निकाला गया है।
 

यह कंकाल लगभग दो से तीन महीने पुराना बताया जा रहा है। यह मानव कंकाल पुरुष या महिला का है इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा जिसके बाद ही पता चला पाएगा। 

 

यह भी आशंका जताई जा रही है की नदी में कही बह कर यह शव आया होगा और महानदी के तेज बहाव से नीचे रेत में दब गया होगा। महानदी का पानी कम होने से यह मानव कंकाल मिला है। फिलहाल फैरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें