फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: युवती के साथ की गई छेड़छाड़, किसी को बताने पर जान से मारने की दी धमकी, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 09 Mar 2023 09:49 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा

सार

जांच के बाद आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ छेड़छाड़ की गई और इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। पीड़ित युवती ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संतोष घृतलहरे (47) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


अकलतरा थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया की पीड़ित युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संतोष रोजाना उसके साथ छेड़छाड़ करता था और अश्लील बातें करता था। वह उसके साथ कई दिनों से छेड़छाड़ कर रहा था और इसके बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया करता था, जिससे वह काफी डरी हुई रहती थी। रोज-रोज की छेड़छाड़ से परेशान होकर अकलतरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 

अकलतरा थाने में आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केज दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी को उसके घर तरौद गांव के वार्ड नंबर तीन से सूचना मिलने पर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें