फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग में व्यापारी के घर लूट: छह नकाबपोश बदमाशों ने हाथ-पैर बांधकर लूटे रुपये और जेवरात; इलाके में डर का माहौल

Sat, 08 Jun 2024 03:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग

सार

दुर्ग जिले में एक व्यापारी के घर में डकैती की घटना सामने आई है। नकाबपोश बदमाशों ने व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर नकदी और जेवरात लूट लिए। घटना की शिकायत के बाद पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
व्यापारी के घर में लूट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंजोरा चौकी क्षेत्र में एक व्यापारी के घर में डकैती की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। छह से अधिक नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और व्यापारी दिलीप मिश्रा के हाथ-पैर को रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घर में रखे 25 हजार रुपये और 35 तोला सोना के जेवरात लेकर भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंजोरा चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुक्रवार व शनिवार की रात की घटना बताई जा रही है। रसमड़ा (गनियारी) के दिलीप टिंबर के संचालक दिलीप मिश्रा का घर नेशनल हाइवे के किनारे है। वे अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। देर रात छह से अधिक नकाबपोश बदमाशों ने घर के सामने दरवाजा को तोड़कर अंदर घुसे। इसके बाद दिलीप मिश्रा के हाथ पैर बांधकर घर की आलमारी को तोड़ा और पूरा सामान बिखरा दिया। आलमारी में रखे नकदी समेत सोना चांदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलगांव थाना और क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची। पुलिस के मुताबिक दिलीप की फर्नीचर की दुकान और आरा मिल है। वहीं, घर भी बनाया है। दूसरा मकान दुर्ग में भी है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में नकाबपोश की करतूत कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन की जा रही है। मामले में दुर्ग पुलिस ने जांच शुरू की। 
विज्ञापन


इस प्रकार की घटना झाबुआ गिरोह के द्वारा अंजाम दी जाती है। इससे पहले रायपुर और राजनांदगांव में इस की घटना की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। ये गिरोह नेशनल हाईवे के किनारे लगे घरों को निशाना बनाते हैं। ट्रक से उतरते हैं और वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। फिलहाल पुलिस टीम मामले में आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें