फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: प्राथमिक विद्यालय स्थित कुएं में गिरने से सात वर्षीय छात्र की मौत

Tue, 14 Dec 2021 11:43 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, बलरामपुर
विज्ञापन
कुएं के पास मौजूद पुलिस अधिकारी... - फोटो : ani
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले एक दुखद खबर सामने आई है, यहां एक स्कूल में कुएं में गिरने से सात साल के लड़के की मौत हो गई। मामला बलरामपुर के ग्राम अमदंडा प्राथमिक विद्यालय का है यहां खेलते-खेलते बच्चे की जान चली गई।

विज्ञापन


जिला शिक्षा अधिकारी केएल महिलांगे ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय के दोनों शिक्षक हड़ताल पर थे। एक मिडिल स्कूल के शिक्षक को दोनों स्कूल चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। लंच के दौरान बच्चों को कक्षा से बाहर जाने दिया और इस दौरान बच्चा कुएं में गिर गया।



वहीं बच्चे के कुएं में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए और स्थानीय लोगों की भी प्राथमिक विद्यालय में भीड़ लग गई। वहीं पुलिस की भी आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें