फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijapur: 15 साल बाद फरार नक्सली गिरफ्तार, कई वारदातों में रहा शामिल; एसपी ने पांच हजार का रखा था ईनाम

Thu, 01 Feb 2024 08:41 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने पांच हजार रुपये की घोषणा की थी।
 
विज्ञापन
आरोपी महेश तालाण्डी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों ने 15 साल बाद एक नक्सली को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सली ने सन् 2009 में अलग-अलग जगहों पर पुलिस पर फायरिंग व हमले की घटना में शामिल था। नक्सली की गिरफ्तारी के लिए बीजापुर एसपी ने पांच हजार रुपये की घोषणा की थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत गुरुवार को भोपालपटनम थाना व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने करकावाया की ओर निकली हुई थी। अभियान के दौरान करकावाया से नक्सली घटना में फरार आरोपी महेश तालांडी (38) पुत्र इस्तारी निवासी करकावाया को पकड़ा गया। पकड़ा गया आरोपी 1 नवंबर 2009 को भोपालपटनम थाना क्षेत्र के कुचनूर के जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में व 19 मार्च 2009 को पोषणपल्ली मंदिर के पास पुलिस  टीम पर फायरिंग करने तथा 15 अप्रैल 2009 को चुनाव सुरक्षा ड्यूटी में तैनात जवानों को पोषणपल्ली के पास फायरिंग करने की घटना में शामिल था। 

पकड़े गये नक्सली आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसपी बीजापुर ने पांच हजार का ईनाम घोषित किया था। आरोपी नक्सली के खिलाफ भोपालपटनम थाना में तीन स्थायी वारंट लंबित हैं। पकड़े गये फरार नक्सली के खिलाफ भोपालपटनम थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें