फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: नहीं थम रहा ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला, फिर कैंसिल हुई ये ट्रेन, देखें लिस्ट

Sat, 25 Nov 2023 04:04 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

SECR News: छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक ट्रे्न रद्द हो रही हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को 3 ट्रेनें फिर कैसिंल कर दी गई हैं। वहीं एक ट्रेन को रिशेडूयल किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में ट्रेनों के रद्द होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक ट्रे्न रद्द हो रही हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को 3 ट्रेनें फिर कैसिंल कर दी गई हैं। वहीं एक ट्रेन को रिशेडूयल किया गया है। बताया जाता है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉलटयर रेल मंडल में पलासा-विशाखापट्टनम और रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन पर आईएचएस कार्यों और स्टोन स्लैब पुलों के पुनर्निर्माण के संबंध में कट और कवर विधि से आरसीसी सेगमेंटल बॉक्स लगाने के लिए ट्रैफिक सह पॉवर ब्लॉक के लिए जाने की वजह से कोचिंग ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। 

विज्ञापन


ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • दिनांक 3 दिसंबर 2023 को गाड़ी संख्या 18529/18530 दुर्ग- विशाखापट्टनम- दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 25 नवम्बर 2023 को टाटानगर से रवाना होने वाली 18109 टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद बोस(इतवारी) एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया है।
  • दिनांक 27 नवम्बर 2023 को नेताजी सुभाष चंद बोस (इतवारी) से रवाना होने वाली 18110 नेताजी सुभाष चंद बोस(इतवारी)-टाटानगर एक्सप्रेस भी रद्द रहेगी


ये ट्रेन रिशेड्यूल

  1. 18574 भगत की कोठी- विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को दिनांक 3 दिसंबर 2023 को भगत की कोठी स्टेशन से 7 घंटे रिशेड्यूल किया जाएगा। जो 2 दिसंबर 2023 को 20.30 बजे रवाना होने के बजाय 3 दिसंबर 2023 को 3.30 बजे रवाना किया जाएगा)
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें