फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan 2024: रायपुर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण; लगे हर-हर महादेव के जयकारे, समाज को दिया ये संदेश

Fri, 16 Aug 2024 08:42 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Sawan 2024; Lord shiva: सावन में हर तरफ शिवभक्ति की बयार बह रही है। शिवभक्त और श्रद्दालु भोले बाबा की भक्ति में लीन हैं। बम-बम भोले की जयघोष से सभी शिवालय गूंज रहे हैं।
विज्ञापन
पार्थिव शिवलिंग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Sawan 2024; Lord shiva: सावन में हर तरफ शिवभक्ति की बयार बह रही है। शिवभक्त और श्रद्दालु भोले बाबा की भक्ति में लीन हैं। बम-बम भोले की जयघोष से सभी शिवालय गूंज रहे हैं। आज शुक्रवार को रायपुर स्थित महादेवघाट के हटकेश्वरनाथ प्रांगण में हर-हर महादेव के जयकारे लगे। शिवभक्तों ने बम-बम भोले के जयघोष से पूरे परिसर को गूंजयमान कर दिया।

विज्ञापन




" />



मौका था मंदिर परिसर में असंख्य पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का। सुबह से ही राजधानी के कोने-कोने से लोग मंदिर पहुंचे और मिट्टी के असंख्य शिवलिंग बनाकर इसे पुनीत धार्मिक कार्यक्रम के सहभागी बने।
विज्ञापन




मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधान से असंख्य पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया गया। इसके बाद वैदिक पंडितों ने विधि-विधान से पूजा अर्चना की। छप्पन भोग चढ़ाकर रूद्रभिषेक किया गया। 




इसके बाद श्रद्धालुओं ने महाआरती की। पूजा अर्चना के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसाद बांटी गई। इसके बाद धूमधाम से असंख्य पार्थिव शिवलिंग को खारून नदी में विसर्जित किया गया।




इस दौरान बम-बम भोले और हर-हर महादेव की जयघोष से पूरा महादवेघाट गूंज उठा।
 

विज्ञापन

स्वामी इंदुभवानंद महाराज, पीठाधीश्वर, शंकराचार्य आश्रम रायपुर, लवकुश पांडेय, समाजसेवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ब्राम्हण उत्थान सभा के राष्ट्रीय सचिव और प्रभारी व कार्यक्रम के आयोजक लवकुश पांडेय ने बताया कि हर साल की तरह ये आयोजन का 10वां साल है। सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और देश-प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें