फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: सारंगढ़ शाही परिवार ने महल से ‘राज्य ध्वज’ चोरी होने का लगाया आरोप, भगवा झंडा फहराने का किया दावा

Sun, 08 May 2022 11:12 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

सारंगढ़ के शाही परिवार के सदस्यों ने रविवार को अपने महल पर लगे ‘राज्य ध्वज’ के चोरी हो जाने और उसकी जगह भगवा झंडा लगाये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ पुलिस - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में सारंगढ़ के शाही परिवार के सदस्यों ने रविवार को अपने महल पर लगे ‘राज्य ध्वज’ के चोरी हो जाने और उसकी जगह भगवा झंडा लगाये जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 457 (घर में अतिचार) और 380 (घर में चोरी) के तहत मामला दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


रायगढ़ जिले में स्थित पूर्ववर्ती रियासत की उत्तराधिकारी और पूर्व सांसद पुष्पा देवी सिंह की ओर से उनके परिवार के सदस्य डॉ परिवेश मिश्रा ने सारंगढ़ थाने में शिकायत दर्ज कराई है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

शिकायत के अनुसार, शनिवार की शाम सारंगढ़ कस्बे स्थित गिरि विलास पैलेस में एक अज्ञात व्यक्ति को देखा गया था। इसके बाद रविवार दोपहर बाद परिसर के ऊपर लगे फ्लैग पोस्ट से परिवार की रियासत काल का झंडा गायब पाया गया। शिकायत में कहा गया है कि उस झंडे के स्थान पर एक भगवा झंडा लगा हुआ पाया गया। शिकायतकर्ता ने इस मामले में कार्रवाई की मांग की है, अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में जांच चल रही है।
विज्ञापन


पूर्ववर्ती सारंगढ़ आदिवासी राजपरिवार कांग्रेस पार्टी से जुड़ा रहा है और पुष्पा देवी सिंह अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रायगढ़ सीट से सांसद रही हैं।

गौरतलब है कि ये महल एक साधारण इमारत नहीं है क्योंकि यह मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के सबसे पुराने कांग्रेस आदिवासी परिवारों में से एक का घर है। यह मध्य प्रदेश के पूर्व आदिवासी मुख्यमंत्री का निवास स्थान है। इस परिवार के सदस्य विधायक, सांसद और कैबिनेट मंत्री रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें