फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघ का पलटवार: कांग्रेस के पोस्टर पर बोले डॉ. मनमोहन- RSS को रोकने के बहुत प्रयास हुए, लेकिन यह बढ़ता गया

Mon, 12 Sep 2022 02:10 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

डॉ. मनमोहन वैद्य ने रायपुर में कहा, राहुल गांधी के बाप-दादाओं ने भी संघ का तिरस्कार किया। पूरी ताकत से उसे रोकने का प्रयास किया। हम पर प्रतिबंध लगाए, लेकिन संघ को रोका नहीं गया।
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन वैद्य - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(RSS) को लेकर कांग्रेस के पोस्टर पर संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा, कांग्रेस लोगों को नफरत से जोड़ना चाहती है। वे लंबे समय से हमारे ने अपने मन में घृणा रखते हैं, इसके बाजवूद हमें लोगों का प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन


डॉ. मनमोहन वैद्य ने रायपुर में कहा, राहुल गांधी के बाप-दादाओं ने भी संघ का तिरस्कार किया। पूरी ताकत से उसे रोकने का प्रयास किया। हम पर प्रतिबंध लगाए, लेकिन संघ को रोका नहीं गया। यह लगातार आगे बढ़ता गया। संघ के सिद्धांत हैं। सिद्धांत को लेकर जीवन भर चलने वाले कार्यकर्ता हैं। त्याग, परिश्रम करने वाले लोग हैं। उन्होंने कहा, हमें समाज के लोगों का लगातार समर्थन मिलता रहा है। 

कांग्रेस ने पोस्ट की थी तस्वीर

दरअसल, कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए पोस्ट में आरएसएस की ड्रेस में आग लगी तस्वीर साझा की है जिसके बाद से सियासत गरमा गई है। इस तस्वीर के जरिए कांग्रेस ने आरएसएस- भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्विटर पर तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा कि देश को नफरत के माहौल से मुक्त करने और आरएसएस–बीजेपी द्वारा किए गए नुकसान की भरपाई को पूरा करने के लक्ष्य की दिशा में हम एक–एक कदम बढ़ा रहे हैं। पोस्ट की गई तस्वीर में आरएसएस की ड्रेस में नीचे आग जलती दिखाई दे रही है और धुआं भी उठ रहा है। इसके साथ ही तस्वीर पर लिखा है '145 days more to go'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें