फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर: चलती बाइक पर गर्लफ्रेंड के साथ खुलेआम रोमांस, दोस्त चला रहा था गाड़ी, बॉयफ्रेंड लड़ा रहा था इश्क

Sat, 08 Apr 2023 08:21 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

अगर आप भी सोशल मीडिया पर उटपटांग हरकत करते हैं, तो आपको महंगा पड़ सकता है। अब पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। इस पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
चलती बाइक पर रोमांस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी सोशल मीडिया पर उटपटांग हरकत करते हैं, तो आपको महंगा पड़ सकता है। अब पुलिस सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रख रही है। इस पर रायपुर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस तरह का एक वीडियो सामने सामने आया है, जिसमें रात को नेशनल हाईवे पर दोपहिया वाहन पर सवार एक लड़की सहित तीन दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा है। बताया जाता है कि एक युवक बाइक चला रहा था और दूसरा युवक लड़की के साथ नैन मटक्का कर रहा था। 

विज्ञापन


वीडियो में एक युवक बाइक पर गर्लफ्रेंड को गले लगाते हुए इश्क लड़ा रहा था, तो दूसरा युवक गाड़ी चला रहा था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ा तो माफी मांगने लगे। इतना ही नहीं खुलेआम सड़क पर अशोभनीय तरीके से बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस कर रहा था। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने यातायात पुलिस को इसके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। यातायात पुलिस ने विडियो में दिख रहे युवकों और वाहन की पतासाजी की। उन्हें पकड़कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 12 हजार 5 सौ रुपए का जुर्माना लगाया गया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें