फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जशपुर से बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा के लिए रायपुर से रवाना हुआ रथ: बृजमोहन ने दिखाई हरी झंडी

Thu, 14 Sep 2023 03:16 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से 16 सितंबर को निकलने वाली बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा के लिए आज गुरुवार को रायपुर से रथ रवाना किया गया।
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा रथ पर सवार विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से 16 सितंबर को निकलने वाली बीजेपी की दूसरी परिवर्तन यात्रा के लिए आज गुरुवार को रायपुर से रथ रवाना किया गया। इस दौरान प्रदेश बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई से मंत्रोच्चारण के बीच रथ की विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया गया। रायपुर दक्षिण से बीजेपी के सीनियर विधायक बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर सांसद सुनील सोनी ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। दोनों नेताओं ने रथ पर सवार होकर बीजेपी का झंडा लहराया। 
विज्ञापन


बीजेपी प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि 16 तारीख को जशपुर से ये यात्रा निकलेगी। परिवर्तन यात्रा जन जागरण के लिए, केंद्रीय योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए, जन-जन तक पहुंचने के लिए, लाभार्थियों के सम्मेलन करने के लिए और राज्य सरकार के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए निकाली  जा रही है। 

39 आमसभा, 53 स्वागत सभा और रोड शो होंगे
परिवर्तन यात्रा 12 दिन में दो संभागों के 14 जिलों के 39 विधानसभा क्षेत्र तक पहुंचकर 1,261 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान 39 आमसभाएं, 53 स्वागत सभाएं और रोड शो होंगे। इसके संयोजक मोतीलाल साहू, सांसद गुहाराम अजगले, और प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव होंगे।
विज्ञापन


हाईटेक सुविधाओं से लैस है रथ
जशपुर से 16 सितंबर को निकलने वाली परिवर्तन यात्रा रथ पूरी तरह से हाईटेक सुविधाओं से लैस है। रथ के साथ एलईडी स्क्रीन वाले प्रचार वाहन भी तैयार किए गए हैं। परिवर्तन यात्रा के दौरान बीजेपी कांग्रेस सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी घुमाने का निर्णय लिया है। यानी कि 108 पेज का आरोप पत्र का सारांश पत्रक भी लोगों को बांटा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें