फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: नन्हे-मुन्ने बच्चे भी करेंगे रामलला का स्वागत, रामोत्सव पर आज आंगनबाड़ी-मिनी आंगनबाड़ी में रहेगा अवकाश

Mon, 22 Jan 2024 01:19 AM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

 Ayodhya Ram mandir inauguration: अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य छुट्टी घोषित किया है।
विज्ञापन
महानदी भवन, नवा रायपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 Ayodhya Ram mandir inauguration: अयोध्या में श्रीरामलला मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने प्रदेश के सभी आंगनबाड़ी और मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में 22 जनवरी को सामान्य छुट्टी घोषित किया है। छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास विभाग ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। 

विज्ञापन


दूसरी ओर 22 जनवरी को छत्तीसगढ़ में आधे दिन की छुट्टी रहेगी। सीएम विष्णुदेव साय की घोषणा के परिपालन में छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ से भगवान श्रीराम का गहरा नाता रहा है। छत्तीसगढ़ उनका ननिहाल है। भगवान श्रीराम अयोध्या में जन्मे, उनकी माता कौशल्या का जन्म छत्तीसगढ़ में हुआ है। इस तरह प्रभु श्रीराम छत्तीसगढ़ के भांजे हैं। वनवास काल के 14 वर्षों में से 10 वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में व्यतीत किए। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम को माता शबरी ने शिवरीनारायण में चख-चख कर मीठे बेर खिलाएं थे। वे छत्तीसगढ़ के जन-जन के मन में रचे-बसे हैं। साय ने कहा कि अयोध्या में हो रही श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूरा छत्तीसगढ़ हर्षित है। 22 जनवरी को आधे दिवस दोपहर 2.30 बजे तक राज्य के सभी शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में सामान्य अवकाश रहेगा, ताकि छत्तीसगढ़ के लोग भी  रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आनंद ले सकें और उत्सव मना सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों में अच्छी साज-सज्जा की गई है और विभिन्न तरह के धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें