फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू, प्रति एकड़ 20 कुंतल धान बेच सकेंगे किसान

Wed, 01 Nov 2023 04:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। अगले साल 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी को गई थी। जानकारी के मुताबिक, धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। 
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में आज से समर्थन मूल्य में धान खरीदी शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में आज स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं आज से प्रदेश में धान खरीदी भी शुरू हो गई है। स्थापना दिवस के साथ ही धान खरीदी के अवसर पर किसानों के चेहरे पर मुस्कान झलक रही है। प्रदेश में आज एक नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत हुई। धान खरीदी के लिए सहकारी समितियों में पूरी तैयारियां कर ली है। प्रदेश में 16 क्विटंल के जगह पर अब प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदा जाएगा। इसके साथ ही प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का भी खरीदा जाएगा।

विज्ञापन

प्रदेश के कई इलाकों में आज पहले दिन किसी भी किसान ने धान नहीं बेचा है। ऐसे में समितियों ने धान खरीद के नाम से खाता भी नहीं खोला है। कई इलाकों में धान अच्छे से पक्का नहीं है, तो कहीं धान की कटाई भी शुरू कर दी गई है। फिलहाल, आज से किसानों के धान समर्थन मूल्य में खरीदना शुरू हो गई है।

 

छत्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। अगले साल 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी को गई थी। जानकारी के मुताबिक, धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपए से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।


गौरेल पेंड्रा मरवाही के कई केन्द्रों में नहीं हुई बोहनी

जिले के कई धान खरीदी केंद्रों किसान धान बेचने नही पहुंचे जिसके कारण खरीदी केंद्रों में बोहनी भी नही हो पाई। दरअसल राज्य में धान खरीदी केंद्रों में बायोमैट्रिक प्रणाली से धान खरीदी की शुरुआत हो गई वही गौरेला पेंड्रा मरवाही में भी 20 धान खरीदी केंद्र बनाए गए हैं जहां किसानो से धान खरीदी की जानी है जिसको लेकर पर्याप्त बारदाने भी उपलब्ध होने के साथ ही खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली है। 

विज्ञापन

वही पेंड्रा धान खरीदी केंद्र के प्रभारी प्रबंधक मानसिंह राठौर ने बताया कि इस बार पेंड्रा धान खरीदी केंद्र में नए व पुराने बारदाने पहले से ही पहुँच गए हैं। एक नवंबर को एक किसान का टोकन धान बिक्री हेतु काटा गया था लेकिन किसान आज धान बेचने नहीं पहुंचा जिसके कारण धान खरीदी की शुरुआत नहीं हो सकी और न ही खरीदी केंद्र में बोहनी हुई। वहीं इस बार अभी तक 1510 किसानों का पंजीयन हुआ है, इस बार पतले धान का मूल्य 2203 रुपये है तो  मोटे धान का मूल्य 2183 रुपये रखा गया है।  इन्हीं मूल्य पर धान की खरीदी की जानी  है। आने वाले दिनों में धान की बम्फर आवक की उम्मीद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें