फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Naxalite encounter: फोर्स-नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव समेत 18 से अधिक नक्सली ढेर

Tue, 16 Apr 2024 06:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Kanker Naxalite encounter: कांकेर में पुलिस फोर्स और नक्सलियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव ढेर हो चुका है। वहीं दो महिला नक्सली ललिता और मांडवी भी मारी गई है। 18 से अधिक नक्सली मारे गये हैं।
विज्ञापन
नक्सली शंकर राव ढेर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Kanker Naxalite encounter: कांकेर में पुलिस फोर्स और नक्सलियों के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में नक्सली कमांडर शंकर राव ढेर हो चुका है। वहीं दो महिला नक्सली ललिता और मांडवी भी मारी गई है। 18 से अधिक नक्सली मारे गये हैं। सभी 18 नक्सलियों के शव बरामद कर लिये गये हैं। बाकी की सर्चिंग जारी है। सबके शव लाने के लिए पुलिस टीम रवाना की गई है।  बताया जाता है कि मारा गया खूंखार नक्सली शंकर राव पर 25 लाख रुपये का इनाम था। वहीं मारी गई दो महिला नक्सली ललिता और मांडवी पर भी 25-25 लाख का इनाम था। शंकर राव, ललिता और मांडवी डीवीसी रैंक के लीडर थे। पुलिस ने मौके से चार ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किये गये हैं। कुल 50 से से अधिक नक्सली थे. जो अलग-अलग टीम में शामिल थे।  
विज्ञापन


कांकेर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मुठभेड़ में 18 से अधिक नक्सलियों के मारे गये हैं। वहीं बीएसफ का एक जवान और दो डीआईरजी जवानों के घायल होने की जानकारी मिल रही है। छोटे बेठिया थानाक्षेत्र के माड़ इलाके में मुठभेड़ चल रही है। घायल जवानों को जंगल से निकालने के लिए अतिरिक्त बल रवाना किया गया है। एसपी कल्याण एलिसेला और बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने मामले की पुष्टि की है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें