फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh election 2023: सीएम भूपेश बघेल का एलान, कांग्रेस की सरकार बनी तो इस बार भी होगी कर्ज माफी

Mon, 23 Oct 2023 05:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से फिर घोषणा की जा रही है कि हमारी सरकार बनती है तो हम किसानों का ऋण माफी करेंगे जिस तरह से हम पिछली बार किया था। 
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ के सक्ति जिले में किसानों को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार भी कांग्रेस की सरकार बनी तो पिछली बार की तरह ही हम इस बार भी फिर किसानों का कर्जा माफ करेंगे। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि किसानों को शक्ति देने की बात कांग्रेस हमेशा से करती रही है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया कहती रही हैं। पिछली बार राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने गरीबों को आवास देने की घोषणा की थी। जाति जनगणना की बात कही थी 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान खरीदी की बात कही थी।

विज्ञापन

सीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से फिर घोषणा की जा रही है कि हमारी सरकार बनती है तो हम किसानों का ऋण माफी करेंगे जिस तरह से हम पिछली बार किया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति पूरी दुनिया में लोकप्रिय हो रही है। छत्तीसगढ़ की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने कहा कि अभी तक हमने चार घोषणाएं कर दी है। जनता का भरोसा बरकरार, फिर से कांग्रेस सरकार। 
1. पूर्व की तरह इस बार भी होगा किसानों का कर्ज माफ।
 2. जातिगत जनगणना करेंगे । 
3 20 क्विंटल/एकड़ धान खरीदेंगे।
4 17.5 लाख परिवार को हम आवास देंगे ।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें