फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सीएम बघेल का भाजपा पर हमला, बोले- नीतीश कुमार जाति जनगणना करा सकते हैं तो BJP क्यों नहीं करवा रही

Sat, 07 Oct 2023 06:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम बघेल ने कहा कि बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है। जब हमने ओबीसी को 27% आरक्षण दिया तो उन्होंने सवाल उठाए। 
 
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीएम भूपेश बघेल ने जाति जनगणना को लेकर पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए जमकर हमला बोला है। उन्होंने बीजेपी से सवाल करते हुए पूछा कि क्या बीजेपी नहीं मानती कि छत्तीसगढ़ में ओबीसी 43 फीसदी से ज्यादा हैं। यदि बीजेपी इसे नहीं मानती है, तो जाति जनगणना क्यों नहीं करवाती है? बीजेपी बार-बार सवाल क्यों उठाती है?

विज्ञापन




जब हम छत्तीसगढ़ में आर्थिक सर्वेक्षण करा सकते हैं, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जाति जनगणना करा सकते हैं, तो बीजेपी जाति जनगणना क्यों नहीं करवा रही है। बीजेपी आरक्षण के खिलाफ है। जब हमने ओबीसी को 27% आरक्षण दिया तो उन्होंने सवाल उठाए। सीएम ने कहा कि हमने ओबीसी और ईडब्ल्यूएस का आर्थिक सर्वेक्षण कराया है। हमने हेड काउंट कराया था इसमें ओबीसी 43 फीसदी और ईडब्ल्यूएस तीन फ़ीसदी है। इस आधार पर आरक्षण दिया गया था। जब हम हेड काउंट करा सकते हैं, आर्थिक सर्वेक्षण करा सकते हैं, बिहार के सीएम नीतीश कुमार जाति जनगणना करा सकते हैं तो  बीजेपी से जाति जनगणना क्यों नहीं करवा रही है?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें