फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कका बने दादा: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहू ख्याति ने दिया बेटे को जन्म, पोते को देखकर बोले- क्या हाल-चाल हीरो

Tue, 03 Jan 2023 12:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की शादी 6 फरवरी को ख्याति वर्मा से हुई थी। ख्याति वर्मा का परिवार बलौदाबाजार का रहने वाला है। इनकी शादी में देशभर के दिग्गज नेताओं का रायपुर में जमावड़ा हुआ था। 
विज्ञापन
पोते को गोद में लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की राजनीति में कका के नाम से प्रसिद्ध मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दादा बन गए हैं। उन्हें पोता हुआ है। भिलाई के एक निजी अस्पताल में उनके पुत्र चैतन्य बघेल और पुत्रवधू ख्याति बघेल को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है। इस खुशखबरी मिलते ही मुख्यमंत्री को बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो चुका। मुख्यमंत्री बघेल भी पत्नी के साथ पोते से मिलने अस्पताल में पहुंचे। उसे देखते ही सीएम बोले- क्या हाल-चाल है हीरो। 

विज्ञापन




अस्पताल सूत्रों के मुताबिक जच्चा-बच्चा दोनों ठीक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी ट्वीट कर पोते के जन्म की जानकारी दी है। उन्होंने लिखा है, 'मैं दादा बन गया, पोता हुआ है'। सीएम के बेटे चैतन्य बघेल और ख्याति की शादी पिछले साल फरवरी में हुई थी। दादा बनने की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर से विदाई के लिए रवाना हो गए और अस्पताल पहुंचकर उन्होंने पोते को गोद में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन






मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पुत्रवधू और चैतन्य बघेल की धर्मपत्नी ख्याति बघेल को मंगलवार सुबह प्रसव पीड़ा होने पर भिलाई के निजी अस्पताल शास्त्री नगर स्थित बीएम शाह अस्पताल एंड मेडिकल रिसर्च सेंटर में सुबह करीब 8 बजे भर्ती कराया गया था। यहां पर ख्याति बघेल ने सुबह 9.42 बजे के करीब एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। मां-बेटे को डॉ. नम्रता की निगरानी में रखा गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें