फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election: JCCJ की दूसरी लिस्ट जारी, रेणु जोगी कोटा तो ऋचा जोगी अकलतरा से लड़ेंगी चुनाव, यहां देखें सूची

Wed, 25 Oct 2023 08:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

 प्रत्याशियों में से रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम भी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी।
विज्ञापन
कोटा से जेसीसीजे प्रत्याशी डॉ. रेणु जोगी, अकलतरा से जेसीसीजे प्रत्याशी डॉ. ऋचा जोगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जोगी) ने प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के सियासी रण में उतारा है। इस सूची में जोगी परिवार के भी दो नाम हैं। प्रत्याशियों में से रेणु जोगी और ऋचा जोगी का नाम भी शामिल हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी की पत्नी ऋचा जोगी को अकलतरा से चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं उनकी मां रेणु जोगी कोटा से चुनाव लड़ेंगी।

विज्ञापन



यहां देखें जेसीसी-जे प्रत्याशियों की दूसरी सूची

  1. प्रेमनगर से जगलाल सिंह देहाती
  2. पाली-तनखार से छत्रपाल सिंह कंवर
  3. कोटा से डॉ. रेणु जोगी
  4. बिलासपुर से अखिलेश पांडेय
  5. मस्तूरी से चांदनी भारद्वाज
  6. अकलतरा से डॉ. ऋचा जोगी
  7. जैजैपुर से टेकचंद चंद्रा
  8. कसडोल से बाबा मनहरण गुरुसाईं
  9. रायपुर ग्रामीण से मनोज बंजारे 
  10. गुंडरदेही से राजेंद्र कुमार राय
  11. भिलाई नगर से जहीर खान

इससे पहले जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट 20 अक्टूबर को जारी की थी। इसमें 16 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। पहले चरण में होने वाली 20 सीटों पर चुनाव के लिए जेसीसीजे ने प्रत्याशियों की घोषणा की थी। जनता कांग्रेस के महामंत्री महेश देवांगन ने सूची जारी की है। 


पहली सूची में इन प्रत्याशियों को मिला मौका

  1. पंडरिया से रवि चंद्रवंशी 
  2. कवर्धा से सुनील केसरवानी 
  3. खैरागढ़ से लक्की कंवर नेताम 
  4. डोंगरगढ़ से लोकनाथ भारती 
  5. राजनंदगांव से शमशुल आलम 
  6. डोंगरगांव से मुकेश साहू 
  7. खुज्जी से विनोद पुराम
  8. मोहला-मानपुर से नागेश पुराम 
  9. कोंडागांव से शंकर नेताम
  10. नारायणपुर से बलिराम कचलाम 
  11. बस्तर से सोनसाय कश्यप 
  12. जगदलपुर से नवनीत चांद 
  13. चित्रकोट से भरत कश्यप 
  14. दंतेवाड़ा से बेला तेलाम
  15. बीजापुर से रामधर जुर्री 
  16. कोंटा से देवेंद्र तेलाम
    विज्ञापन
    विज्ञापन

     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें