फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh Election 2023: जानिये कांग्रेस को क्यों काटने पड़े 30 में से 8 विधायकों के टिकट, नाराजगी का था डर

Mon, 16 Oct 2023 04:37 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों को सियासी रण में उतार दिया है। लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास मंहत समेत 13 मंत्रियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इन विधायकों के कटे टिकट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CG Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने 30 प्रत्याशियों को सियासी रण में उतार दिया है। लिस्ट में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधानसभा अध्यक्ष चरण दास मंहत समेत 13 मंत्रियों को मौका दिया गया है। वहीं एक पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम का टिकट काट दिया गया है। हालांकि अभी सरगुजा संभाग की कई सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा नहीं हुई है। पार्टी ने 7 विधानसभा क्षेत्रों में नए चेहरे उतारे हैं। 30 में से 4 सीटों पर महिलाओं को मौका दिया गया है। वहीं मौजूदा 8 विधायकों के टिकट काटे गए हैं। 

विज्ञापन


कांग्रेस की पहली लिस्ट को देखकर स्पष्ट नजर आ रहा है कि इस सूची में सीएम बघेल की चली है। वो अपनी टीम, अपने समर्थक विधायकों और करीबियों को फिर से टिकट दिलाने में सफल रहे हैं। प्रदेश की जिन 8 सीटों पर मौजूदा विधायकों का परफॉर्मेंस और विधायकों की स्थिति कमजोर देखकर उनकी जगह सीएम बघेल ने पार्टी हाईकमान से नए चेहरों को मौका देने की गुजारिश की थी। सियासी गलियारे में इसी बात की चर्चा है कि पार्टी ने 8 विधायकों के टिकट काटकर नए प्रत्याशियों को चुनावी क्षेत्रों में उतारा है। इन नए चेहरों में अधिकांश सीएम के समर्थक हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन सीटों पर पार्टी को हार का डर साफतौर पर दिख रही थी। इसलिए 8 विधायकों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। हालांकि सीएम ने कहा कि जिन विधायकों का टिकट कटा है। उन्हें सरकार आने पर कहीं न कहीं जिम्मेदारी दी जाएगी। उनके अनुभवों का लाभ लिया जाएगा।  

कांग्रेस की इस लिस्ट में मंत्री गुरु रुद्र कुमार की सीट बदल दी गई है। गुरु रूद्र कुमार इस बार नवागढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले वे आरंग और अहिवारा से चुनाव लड़ चुके हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को उनके गढ़ अंबिकापुर से और भूपेश बघेल को पाटन में बीजेपी के विजय बघेल के खिलाफ लड़ने के लिए बरकरार रखा गया है। दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू और सक्ती से चरण दास महंत जैसे दिग्गजों को भी टिकट दिया गया है। 
विज्ञापन




छत्तीसगढ़ में 30 में से 14 सीटें एसटी समुदाय को दी गई हैं। वहीं एससी की तीन सीटें हैं। सिर्फ चार महिलाओं और एक अल्पसंख्यक उम्मीदवार को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पार्टी के आंतरिक सर्वेक्षण के अनुसार उन विधायकों को टिकट दिया है जो अपनी सीटों पर सत्ता विरोधी लहर का सामना कर रहे थे।

इन नए चेहरों को मिला है अवसर
छत्तीसगढ़ में आठ विधायकों की टिकट कटने के साथ ही कांग्रेस पार्टी ने नए चेहरे को मौका दिया है। इनमें पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से ममता चंद्राकर की जगह नीलकंठ चंद्रवंशी, खुज्जी विधानसभा से छन्नी साहू की जगह भोलाराम साहू, कांकेर विधानसभा में शिशुपाल शोरी की जगह शंकर ध्रुव, डोंगरगढ़ विधानसभा से भुवनेश्वर सिंह बागेल की जगह हर्षिता स्वामी बागेल को मौका दिया गया है। 

इसी तरह नवागढ़ क्षेत्र से गुरु दयाल बंजारे की जगह गुरु रुद्र कुमार, अंतागढ़ विधानसभा में अनूपनाग की जगह रूप सिंह पोटाई को टिकट दिया है। वहीं, चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र से रामजन बेंजाम की जगह दीपक बैज को मैदान में उतारा है। दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से देवती कर्मा की जगह छविंद्र कर्मा को मौका मिला है। 




रमन के खिलाफ देवांगन मैदान में,  महेंद्र कर्मा के बेटे को भी टिकट
साल 2018 की विधानसभा के चुनाव में चित्रकोट से दीपक बैज ने चुनाव लड़ा और वह जीते थे। इसके बाद लोकसभा चुनाव में उन्हें प्रत्याशी बनाया गया था और वह सांसद बने। जिसके कारण चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हुआ, जिसमें कांग्रेस पार्टी ने रामजन बेंजाम को मौका दिया और वह विधायक रहे। इस बार उनका टिकट काटकर सांसद दीपक बैज को दोबारा दिया गया है। इसके साथ ही दंतेवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में महेंद्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा का टिकट काट कांग्रेस पार्टी ने उनके बेटे छविंद्र कर्मा को टिकट दिया है। हालांकि उनके परिवार में ही टिकट मिला है। इसके साथ ही कांग्रेस पार्टी ने राजनांदगांव विधानसभा सीट में भी बदलाव करते हुए वहां से भी नए चेहरे को मैदान में उतारा है। राजनांदगांव विधानसभा सीट से बीजेपी के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह मैदान में उतरे हैं। वहीं उनके खिलाफ गिरीश देवांगन को कांग्रेस पार्टी ने मौका दिया है।

3 एससी, 14 एसटी, 1 अल्पसंख्यक वर्ग से टिकट 
कांग्रेस की पहली सूची में 3 अनुसूचित जाति से, 14 अनुसूचित जनजाति वर्ग से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। वहीं एक अल्पसंख्यक वर्ग के नेता मोहम्मद अकबर को टिकट दिया गया है। 

साहू समाज से तीन नेताओं को मौका
कांग्रेस ने अपनी पहली लिस्ट में 3  साहू समाज के नेताओं को टिकट दिया है। इसमें दुर्ग ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्यक्ष साहू, डोंगरगढ़ से बालेश्वर साहू और खुज्जी से भोलाराम साहू को मौका दिया गया है। पिछली बार भोलाराम साहू का टिकट कटा था। और संदीप साहू को टिकट मिला था। इस बार संदीप साहू का टिकट काटकर भोलाराम साहू को दोबारा मौका दिया गया है

रुद्र कुमार ने 3 बार बदली सीट
मंत्री गुरु रुद्र कुमार ने तीन बार सीट बदली है। गुरु रुद्र कुमार को पहले पहली बार रायपुर जिले के आरंग से, दूसरी बार दुर्ग जिले के अहिवारा और अब बेमेतरा जिले के नवागढ़ से चुनाव रण में उतरेंगे। 

इन 8 विधायकों का कटा टिकट

  1. नवागढ़ से गुरु दयाल सिंह बंजारे
  2. पंडरिया से ममता चंद्राकर
  3. खुज्जी से छुन्नी चंदू साहू  
  4. डोंगरगढ़ से भुवनेश्वर बघेल 
  5. अंतागढ़ से अनूप नाग  
  6. कांकेर से शिशुपाल सोरी
  7. दंतेवाड़ा से देवती कर्मा
  8. चित्रकोट से रजमन बैंजाम


 


इन नए चेहरों को मिला मौका

  1. पंडरिया से नीलकंठ चंद्रवंशी
  2. डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल
  3. राजनांदगांव से गिरीश देवांगन
  4. खुज्जी से भोलाराम साहू
  5. अंतागढ़ से रूप सिंह पोटाई
  6. कांकेर से शंकर ध्रुव
  7. दंतेवाड़ा से छविंद्र कर्मा



इन कैबिनेट मंत्रियों को मिला दूसरी बार मौका

  1. अंबिकापुर से त्रिभुनेश्वर शरण सिंहदेव, डिप्टी सीएम
  2. सीतापुर से अमरजीत भगत, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  3. खरसिया से उमेश पटेल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  4. सक्ति से डॉ. चरण दास महंत, वर्तमान स्पीकर 
  5. कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  6. आरंग से डॉ. शिवकुमार डहरिया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  7. डोंडीलोहारा से अनिला भेंड़िया, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  8. पाटन से भूपेश बघेल, सीएम 
  9. दुर्ग ग्रामीण ताम्रध्वज साहू, गृहमंत्री
  10. साजा से रविंद्र चौबे, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  11. कवर्धा से मोहम्मद अकबर, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  12. कोंटा से कवासी लखमा, वर्तमान कैबिनेट मंत्री
  13. नवागढ़ से गुरु रुद्र कुमार, वर्तमान कैबिनेट मंत्री

विज्ञापन

इन विधायकों को मिला दूसरी बार मौका

  1. कोरबा से जयसिंह अग्रवाल, वर्तमान विधायक
  2. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
  3. डोंगरगांव से दिलेश्वर साहू, वर्तमान विधायक
  4. मोहला-मानपुर से इंद्रशाह मंडावी, वर्तमान विधायक
  5. केशकाल से संतराम नेताम, वर्तमान विधायक
  6. नारायणपुर से चंदन कश्यप, वर्तमान विधायक
  7. बस्तर से लखेश्वर बघेल, वर्तमान विधायक
  8. बीजापुर से विक्रम मांडवी, वर्तमान विधायक
  9. भानुप्रतापपुर से सावित्री मांडवी, वर्तमान विधायक


कांग्रेस के 30 सीटों में से 4 पर महिलाओं का दबदबा

  1. डोंडीलौहारा से अनिला भेड़िया को दोबारा मौका, वर्तमान कैबिनेट मंत्री 
  2. खैरागढ़ से यशोदा वर्मा, वर्तमान विधायक
  3. डोंगरगढ़ से हर्षिता स्वामी बघेल, नए चहेरा 
  4. भानुप्रतापपुर से सावित्री मंडवी, वर्तमान विधायक


इन सीटों पर फैसला बाकी
बीजेपी ने अब तक 85 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। वहीं कांग्रेस ने 30 सीटों पर उम्मीदवारों को टिकट दिया है। 90 सीटों वाले विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी ने 5 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम घोषित नहीं किए हैं। इनमें बेमेतरा, पंडरिया, अंबिकापुर, बेलतरा, कसडोल सीटें शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने भी पहले चरण में जगदलपुर में अपने पत्ते अभी तक नहीं खोले हैं। इसके अलावा दूसरे चरण के चुनाव के लिए 11 प्रत्याशियों ने नामों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने 60 सीटों पर अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें