फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमन ने राजनांदगांव में कहा: 'आप ने मुझे पहचान दी शुक्रिया, मैंने विकास की गंगा बहाई, कांग्रेस ने पक्षपात किया'

Mon, 16 Oct 2023 03:03 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

CG Election 2023: पूर्व सीएम रमन सिंह आज राजनांवगांव में नामांकन दाखिल करेंगे। रमन सिंह समेत चार प्रत्याशी आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले राजनांदगांव में अमित शाह की चुनावी सभा हुई। 
विज्ञापन
रमन सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व सीएम रमन सिंह आज राजनांवगांव में नामांकन दाखिल करेंगे। रमन सिंह समेत चार प्रत्याशी आज रैली निकालकर नामांकन दाखिल करेंगे। इससे पहले राजनांदगांव में अमित शाह की चुनावी सभा हुई। इसमें पूर्व सीएम रमन सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि अमित शाह ने धारा 370 हटाकर पूरी ताकत दिखा दी है। राजनांदगांव की जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने रमन सिंह की पहचान बनाई है। इसके लिए आप सभी का धन्यवाद। 

विज्ञापन


रमन ने कहा कि 15 साल तक यहां की जनता ने मुझे अवसर दिया। मुख्यमंत्री के नाते मैंने इस क्षेत्र का विकास किया। आरोप लगाते हुए कहा कि पांच सालों में कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ पक्षपात किया। राजनांदगांव में कांग्रेस के आते ही सभी निर्माण कार्य रुक गए। कांग्रेस ने राजनांदगांव के साथ धोखा किया है। कांग्रेस से बदला लेने का समय आ गया है। इस बार कांग्रेस को सबक सिखाना है।

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने 5 साल में 15 हजार करोड़ का घोटाला किया। कोई भ्रष्टाचार में कीर्तिमान हासिल कर सकता है तो वह कांग्रेस है।  गोबर में बेइमानी, महादेव एप में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला किया। लोगों से पूछा कि खजाने की चाबी जिसके पास है, वही चोरी करने लगे तो क्या करेंगे। चौकीदार बदल दो, वैसे ही मुख्यमंत्री को बदलने का समय आ गया है। पीएसी के छात्रों को आग्रह करना चाहूंगा कि अब बदलने का समय आ गया है। भाजपा के प्रत्याशी आज मेरे साथ हैं। राजनांदगांव की जनता से आग्रह करते हुए कहा कि आपके सहयोग के लिए हम आकांक्षी हैं। 
विज्ञापन




भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव का संबोधन

  • गांव-गांव और गली-गली में और नहीं साहिबो बदलकर राहिबो नारा गूंज रहा है
  • तारीख पर तारीख पर तारीख के बाद कांग्रेस के 30 प्रत्याशियों के ले देकर सूची जारी हुई है
  • कांग्रेस डरी है और घबराई हुई है
  • कांग्रेस ने अपने 8 विधायकों का टिकट काटा है
  • आरोप लगाया कि पौने 5 साल में दोनो हाथ से लूटकर छत्तीसगढ़ का पैसा, छत्तीसगढ़ का खजाना दिल्ली दरबार भेजने का काम किया है
  • कांग्रेस के जाय के बेरा हो गए हे। 
  • छत्तीसगढ़ से कांग्रेस सरकार को सबक सिखाना है
  • जब 3 दिसंबर को रिजल्ट आही त झरझर कमल के फूल गिरही।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें