फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: सीएम बघेल ने शाह पर कसा तंज, बोले- आते हैं तो ईडी लेकर आते हैं, स्वागत में फिर आ रही है ED

Wed, 18 Oct 2023 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

सीएम बघेल ने कहा कि यहां पहले ही घोषणा कर दिए हैं कि 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। इसके साथ ही 17 लाख परिवार को आवास देंगे भारत सरकार दे न दे। उन्होंने कहा कि साढ़े सात लाख लोगों को किश्त चली गई है।
विज्ञापन
सीएम भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को राजनांदगांव और कांकेर जिले के दौरे के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज कांकेर और राजनांदगांव में प्रत्याशी नामांकन भरेंगे और सभा भी होगी। इसके लिए वहां के लिए रवाना हो रहे हैं। इस बीच उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह ईडी लेकर आए थे। आते है तब भी लाते है और जाते है तब भी लाते है। उन्होंने कहा कि उसका जवाब भी देना है। फिर परसो आ रहे है, तो उसके स्वागत में फिर ईडी आ रहा है। 

 

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग में अमित शाह की शिकायत दर्ज की है। इस पर सीएम ने कहा कि भड़काऊ बयान देने पर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग को ज्ञापन सौंपा है। बिल्कुल शिकायत करेंगे यह भड़काने वाला काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री होकर लोगों की भावनाओं को भड़काएंगे तो शिकायत होगी ही। इस दौरान पूर्व सीएम रमन सिंह पर सीएम भूपेश बघेल ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यहां भाजपा नहीं लड़ रही रमन सिंह लड़ रहे हैं। रमन सिंह चलना मतलब पीछे अमन सिंह है। अमन सिंह मोदी के साथ मोदी अडानी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अडानी ने छग के खदानों को गिनकर निकाला है।

 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर सीएम बघेल ने कहा कि यहां पहले ही घोषणा कर दिए हैं कि 20 क्विंटल धान खरीदेंगे। इसके साथ ही 17 लाख परिवार को आवास देंगे भारत सरकार दे न दे। उन्होंने कहा कि साढ़े सात लाख लोगों को किश्त चली गई है। 10 लाख लोगों को और देंगे प्रियंका ने घोषणा की है। प्रदेश में जाति जनगणना करेंगे यह भी घोषणा की गई है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अब तक उल्टा लटकाने में लगी हुई है। छत्तीसगढ़ में अमित शाह आए पर उन्होंने कोई बात नहीं कही। किसानों और महिलाओं के लिए क्या करेंगे, केवल उल्टा लटकाने की बात कही है।

 

सीएम ने कहा कि बीजेपी को कुछ नहीं सूझ रहा है। क्यूंकि खदान और अडानी के बीच में कांग्रेस की सरकार खड़ी हुई है। भाजपा मौन है, हम सत्ता में है फिर भी तीन बड़ी घोषणाएं है। साढ़े 17 लाख परिवारों को देंगे तो पैसा कितना जाता है 18 से 20 हजार करोड़ रुपए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सहयोग करे न करे हम फिर भी देंगे, लेकिन भाजपा मौन है क्योंकि उन्हें पता है वह सरकार में नहीं आने वाली है। भूपेश बघेल ने असम सीएम हिमंता बिस्वा के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कहा कि पहले मुंडन करवा लें फिर हिंदू होने की बात करें। आ रहे हैं, तो हिसाब किताब ले आए असम का। सरकारी फंड से क्या किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें