फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Election 2023: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी, रायपुर दक्षिण से कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने की मांग

Wed, 18 Oct 2023 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर विरोध जताया है। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण विधानसभा के लिए कन्हैया अग्रवाल को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जाए।
विज्ञापन
कन्हैया अग्रवाल को टिकट देने की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में प्रत्याशियों को लेकर कार्यकर्ताओं के विरोध का सिलसिला जारी है। प्रदेश कांग्रेस की पहली लिस्ट जारी हो गई है। कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी हो इससे पहले ही रायपुर दक्षिण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं कहना है कि हमें पैरासूट प्रत्याशी नहीं चाहिए। दक्षिण का लाल कन्हैया अग्रवाल को टिकट मिलना चाहिए।

विज्ञापन

रायपुर दक्षिण विधानसभा कांग्रेस कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन पहुंचकर विरोध जताया है। वहीं कार्यकर्ताओं का कहना है कि दक्षिण विधानसभा के लिए कन्हैया अग्रवाल को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा जाए। उन्होंने पिछले पांच सालों से काम कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जो दुख-सुख में साथ दे उसे प्रत्याशी के रूप में देखना चाहते हैं।


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। सभी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय में जमकर नारेबाजी की है। इसके साथ ही जिसने 'बृजमोहन को हाफ किया वही उसे साफ करेगा' पोस्टर पर लिखा था। ऐसे ही कई नारों के साथ कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी का समर्थन करने के लिए कांग्रेस भवन पहुंचे हुए थे।

विज्ञापन

वहीं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला से बात-चीत की है। कार्यकर्ताओं ने उनसे मांग की है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा के लिए कन्हैया अग्रवाल को मौका दिया जाए। इस बात पर सुशील आनंद शुक्ला ने आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबध में सीएम से बात करता हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें