प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगे। साथ ही रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। पीएम मोदी के आगमन पर राजधानी रायपुर में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव रहेगा। अगर आप इन रास्तों से रोजाना गुजरते हैं, तो एक बार ट्रैफिक चार्ट देख लें। पीएम के आगमन पर सामान्य आवागमन बाधित रहेगा।
राजभवन की व्यवस्था
23 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री राजभवन में रात्रि विश्राम कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर शाम 4 बजे से 24 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक राजभवन के आसपास चारों ओर मार्ग में सामान्य आवागमन बाधित रहेगा। यातायात विभाग ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं उपरोक्तानुसार मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम आवागमन करें।
अपील - माननीय प्रधानमंत्री के आवागमन के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से व्हीआईपी रूट एवं उपरोक्तानुसार मार्गों में यातायात बाधित रहेगी। कृपया असुविधा से बचने के लिए अन्य वैकल्पिक मार्गो का उपयोग कर सुगम आवागमन करें।