फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब अपराधियों की खैर नहीं: रायपुर एसएसपी ने बैठक लेकर बनाई रणनीति, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sun, 14 May 2023 02:57 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

एसएसपी ने रायपुर शहर में बढ़ते अपराध के मामले को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इसमें रायपुर के समस्त अधिकारियों को अपराध, लोगों की शिकायत जैसे मामलों पर जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने ली राजपत्रित अधिकारियों की बैठक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसएसपी ने रायपुर शहर में बढ़ते अपराध के मामले को लेकर सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक ली। इसमें रायपुर के समस्त अधिकारियों को अपराध, लोगों की शिकायत जैसे मामलों पर जांच के लिए निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन


रायपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल ने सिविल लाइन में रायपुर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक में लंबित अपराधों, मर्ग और शिकायतों की जांच के लिए निर्देशित दिए हैं। साथ ही थाना प्रभारियों को भी इस विषय में निर्देशित किया गया है। इस दौरान विजिबल पुलिसिंग पर जोर देने, तत्वों, गुंडा, बदमाशों और पुराने अपराधियों के लिए चेकिंग और कार्रवाई के लिए विशेष अभियान चलने का निर्देश दिए। वहीं पेट्रोलिंग, डॉयल 112 और सीपीपी वाहनों को और अधिक प्रभावी करने के भी निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने शादी सीजन को ध्यान में रखते शादी वाले जगहों में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण, बाहरी गिरोह, स्थानीय चोरों पर नजर रखने और उनको गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं। इस सीजन में न्यायालय के निर्देश और नियमों का पालन नहीं करने वाले डीजे और धुमाल वाले के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बीते दिनों हुए लूट और चोरी के मामलों में जांच करने को कहा गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें