फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के तस्कर ओडिशा के गांजा को खपा रहे थे दिल्ली: रायपुर रेलवे स्टेशन से दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार

Thu, 02 May 2024 05:27 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

हरियाणा के गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पकड़ा गया। दो तस्कर ओडिशा से गांजा को सड़क मार्ग से रायपुर लाया। रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गांजा को ट्रेन से दिल्ली ले जाने का कोशिश नाकाम रहा।
विज्ञापन
दो अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के गांजा तस्कर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पकड़ा गया। दो तस्कर ओडिशा से गांजा को सड़क मार्ग से रायपुर लाया। रेलवे स्टेशन में ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। गांजा को ट्रेन से दिल्ली ले जाने का कोशिश नाकाम रहा। दोनों आरोपियों को रायपुर रेलवे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 20 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। इसकी कीमत चार लाख रुपये आंकी गई है। 

विज्ञापन


मंडल टास्क टीम रायपुर और रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच बिलासपुर छोर एफओबी सीढ़ी के पास दो युवक अपने पास गांजा रखे हैं। सूचना के बाद मुखबिर के बताए हुलिए और सामान के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। साथ ही दोनों के पास रखे बैग का तलाशी लेने पर गांजा होना पाया गया। 

पुलिस के पूछताछ में दोनों ने अपना नाम दिनेश कुमार और सतीश कुमार हरियाणा रहने वाला बताया। दोनों आरोपी ने बताया कि गांजा को ओडिशा से खरीदकर सड़क मार्ग से रायपुर लाया गया और रेल मार्ग से दिल्ली जाने के लिए गाड़ी का इंतजार कर रहे थे। दोनों के पास रखे एक-एक पिठ्ठू बैग में चार-चार पैकेट गांजा होना पाया गया, जिसका वजन 20 किलो ग्राम है। इसकी कीमती चार लाख रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी 

  1. दिनेश कुमार (25साल) निवासी थाना कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा  
  2. सतीश कुमार (44साल) निवासी थाना रसूलपुर-कनीना, जिला महेंद्रगढ़, हरियाणा 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें