फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh : भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन, रायपुर में ली अंतिम सांस

Thu, 17 Aug 2023 12:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

भोजवानी कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। 
विज्ञापन
लीलाराम भोजवानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी का निधन हो गया है। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। पूर्व मंत्री के निधन पर भाजपा में शोक की लहर है। 

विज्ञापन


अविभाजित मध्यप्रदेश के समय में स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी श्रम मंत्री रहे। लीलाराम भोजवानी का जन्म 24 जनवरी 1941को हुआ था। राजनांदगांव में उन्होंने राजनीति की शुरुआत की और भाजपा के कई पदों पर रहे।

राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहे 1990 और 1998 में। वर्तमान में राजनांदगांव विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के विधायक प्रतिनिधि लीलाराम भोजवानी रहे हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी पार्षद और कई पदों पर रह चुके हैं। जनप्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आज उनका अंतिम संस्कार राजनांदगांव में किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें