फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायपुर पुलिस की कार्रवाई: ताशपत्ती के साथ दांव लगाते नौ जुआरी गिरफ्तार, करीब सात लाख रुपये नगद जब्त

Sun, 16 Jun 2024 06:43 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur News: रायपुर पुलिस ने मुखबिर के आधार पर ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगाते नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मोबाइल फोन समेत करीब 7 लाख रुपये जब्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur News: रायपुर पुलिस ने मुखबिर के आधार पर ग्राम कोलर कल्पवृक्ष में ताशपत्ती से हार-जीत का दांव लगाते नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर के बताये स्थान में जाकर रेड मारी। इस दौरान जुआ खेलते नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6 लाख 81 हजार 500 रुपये नगदी जब्त किया है। इसके अलावा ताशपत्ती और नौ नग मोबाइल भी जब्त किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 227/24 धारा छग जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2)एवं सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1861 धारा 13 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। 

विज्ञापन




वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एंटी क्राइम एवं सायबर यूनिट को  जुआ/सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये हैं। जिस पर समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों की ओर से कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




ये आरोपी गिरफ्तार 

  1. विनय जैन उम्र 47 साल निवासी श्रीनगर गुढियारी थाना गुढियारी रायपुर
  2. रमेश आहुजा उम्र 50 साल निवासी चरौदा रेलवे कालोनी थाना चरौदा। 
  3. प्रदीप कुमार जगपाल उम्र 32 साल दलदल सिवनी मोवा रायपुर।
  4. राज कुकरेजा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्रिन आहुजा थाना मोवा रायपुर।
  5. विक्की कुमार पंजवानी 30 साल निवासी अवंति बिहार मोवा रायपुर।
  6. राम मेहवानी उम्र 30 निवासी वसुन्धरा नगर भिलाई-3 दुर्ग।
  7. जनसन उम्र 48 निवासी मोवा रायपुर।
  8. अत्कथ जाम्पा उम्र 30 साल निवासी मोवा रायपुर।
  9. हरिश महेश्वरी उम्र 33 साल निवासी स्टेशन चौक फुण्डर रायपुर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें