फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पुलिस ने जब्त की मोटी रकम, स्कूटी से साढ़े 34 लाख रुपए ले जा रहा था व्यापारी, आईटी विभाग को दी सूचना

Sun, 22 Oct 2023 06:52 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur: रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 34 लाख से अधिक पैसे बरामद किए हैं। व्यापारी पैसे को बैग में भरकर स्कूटी से जा रहा था। उस समय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
स्कूटी से साढ़े 34 लाख रुपए ले जा रहा था व्यापारी, पुलिस ने जब्त की - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur: रायपुर में पुलिस चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति से 34 लाख से अधिक पैसे बरामद किए हैं। व्यापारी पैसे को बैग में भरकर स्कूटी से जा रहा था। उस समय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। पुलिस ने रुकवाकर चेकिंग की, तो उसमें 34 लाख 67 हजार रुपए होना पाया गया, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। इस घटना की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है।

विज्ञापन


आजाद चौक थाना क्षेत्रांतर्गत तेलघानी नाका स्थित नेमीचंद गली पास एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना आजाद चौक पुलिस सभी गाड़ियों का चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान स्कूटी ड्राइवर बैग में पैसे भरकर ले जा रहा था। चेकिंग के दौरान उसे रुकवाकर चेकिंग किया गया, जिसमें पुलिस को मोटी रकम मिला। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम हेमंत मेघानी निवासी लाखेनगर पुरानी बस्ती, रायपुर का होना बताया। 

पुलिस नगदी रकम के संबंध में पूछताछ करने और वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके कोई नगदी रकम के संबंध में किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं दिखाया। इसके साथ ही पूछताछ करने पर पुलिस वालों को लगातार गुमराह कर रहा था। इस पर पुलिस ने हेमंत मेघानी के पास रखें नगदी रकम 34 लाख 67 हजार रुपए जब्त किया और  धारा 102 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें