फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती; सीएम साय ने कहा- पंडित जी ने लिया था नये भारत का संकल्प

Thu, 25 Sep 2025 05:49 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर

सार

Raipur: Pandit Deendayal Upadhyay birth anniversary; भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।
 
विज्ञापन
सीएम साय ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा को किया नमन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Raipur: Pandit Deendayal Upadhyay birth anniversary; भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर डूमरतराई में एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्मृति मंदिर में जन संघ के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय राजनीति को नई दिशा दी। उनकी विचारधारा एकात्म मानववाद आज भी समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास और उत्थान की प्रेरणा देती है। उपाध्याय जी का संपूर्ण जीवन समर्पण, सादगी और राष्ट्रहित के प्रति अटूट आस्था का प्रतीक रहा है। कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा वे उनके आदर्शों पर चलकर समाजसेवा एवं राष्ट्रसेवा में सक्रिय रूप से योगदान दें।
विज्ञापन


व्यक्तित्व और कृतित्व पर डाला प्रकाश 
भाजपा नेताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका सपना था कि समाज का कोई भी व्यक्ति शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सम्मान की मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। उनकी सोच और मार्गदर्शन ही आज सरकार की योजनाओं का आधार है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान गणेश एवं आदि शक्ति माँ दुर्गा की पूजा कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलकर अंत्योदय के विचार को मूर्त रूप देने में अपना योगदान देंगे।
विज्ञापन


ये रहे मौजूद
इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, विधायक मोतीलाल साहू, प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, अमित साहू, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, सह कार्यालय मंत्री प्रीतेश गांधी, व नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक अध्यक्ष केदार गुप्ता, अंजय शुक्ला, महापौर मीनल चौबे, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री सत्यम दुवा, अमित मैशेरी, नजमा अजीम, मिनी पांडेय, विश्वादिनी पांडेय, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें