फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: प्रेमी से विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, आदिवासी समाज ने किया प्रदर्शन

Thu, 25 Sep 2025 05:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

युवती अपने प्रेमी से विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी थी। तभी कार में सवार 2–3 युवक आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन
कबीरधाम में युवती से गैंगरेप, आदिवासी समाज सड़क पर उतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बुधवार देर रात एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज वारदात सामने आई है। मामला कवर्धा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। घटना के बाद से इलाके में आक्रोश का माहौल है। आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


सुबह शहर के सिग्नल चौक पर समाज के लोग एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। इसके बाद भारी बारिश के बीच पैदल रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट गेट पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया, जिसके बाद लोगों ने वहीं धरना दे दिया और जमकर नारेबाजी की। समाज के प्रतिनिधियों ने राज्यपाल, मुख्यमंत्री और एसटी आयोग अध्यक्ष के नाम ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में आदिवासी समाज ने 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी, आरोपियों के घर पर बुलडोज़र कार्रवाई, और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। समाज के कामू बैगा ने कहा कि घटना को 24 घंटे से अधिक हो चुके हैं, लेकिन पुलिस अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। यदि समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन होगा।
विज्ञापन


कबीरधाम एसपी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घटना रात करीब 1 बजे हुई। युवती अपने प्रेमी से विवाद के बाद घर के बाहर खड़ी थी। तभी कार में सवार 2–3 युवक आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उन्होंने युवती के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। युवती ने देर रात थाने में फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी ने कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें