शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपना करियर बनाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। 12 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में जॉब फेयर आयोजित की गई है।
नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रायपुर में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है। अलग-अलग विभागों में लगभग 145 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इन विभागों में शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अपना करियर बनाने का मौका मिल सकता है। इसके लिए जॉब फेयर का आयोजन किया गया है। 12 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक पुराना पुलिस मुख्यालय परिसर में जॉब फेयर आयोजित की गई है।
विज्ञापन
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र रायपुर की ओर से स्थानीय शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए 12 फरवरी को रोजगार कार्यालय में जॉब फेयर आयोजित की गई। जिसके माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रिलायंस निप्पोन लाइफ इस्योरेंस की ओर से लाइफ प्लानिंग ऑफिसर (स्नातक उत्तीर्ण 30 से 45 वर्षीय विवाहित महिला उम्मीदवार के लिए) के 25 पदों पर भर्ती की जाएगी।
वहीं जय अम्बे इमरजेन्सी प्राइवेट लिमिटेड की ओर से पायलट के 20 पदों पर 8वीं और 10वीं पास होना अनिवार्य है। टेक्नोटॉस्क बिजनेस सॉल्यूशन्स रायपुर की ओर से कस्टमर सपोर्ट के 100 पदों पर 12वीं उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10 हजार रुपये से 20 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतनमान पर की जाएगी।
विज्ञापन
इस जॉब फेयर में सम्मिलित होने योग्य और इच्छुक आवेदक निर्धारित समय पर अपने बॉयोडाटा और आधार कार्ड, शैक्षणिक, तकनीकी योग्यता जी अनुभव प्रमाण-पत्रों की फोटो के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। अधिक जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय रायपुर में भी संपर्क कर सकते हैं।