फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur: सिटी मॉल में पिता की गोद से तीसरी मंजिल से गिरा मासूम; मौत, एस्केलेटर पर चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

Wed, 20 Mar 2024 03:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। लगभग एक-डेढ़ साल का बच्चा इस हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान मॉल में चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा फैल गया। 
विज्ञापन
मॉल के तीसरे मंजिल से गिरा मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के पंडरी स्थित सिटी सेंटर  में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया है। लगभग एक-डेढ़ साल का बच्चा इस हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान माल में चीख-पुकार मच गई और सन्नाटा फैल गया। इस हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि मॉल के तीसरे मंजिल से एक शख्स के गोद से बच्चा फिसलकर गिर गया। मौके पर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

विज्ञापन


यह मामला पंडरी स्थित सिटी सेंटर मॉल का है, जहां मंगलवार शाम के समय एक परिवार मॉल पहुंचे हुए थे। तीसरी मंजिल के एस्केलेटर पर चढ़ रहे थे। उनके साथ एक और बच्चा था, जो सात साल का था। सात साल का बच्चा एस्केलेटर पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था। गोद में बच्चा लिया शख्स एक हाथ से बच्चे को चढ़ाने के लिए हाथ बढ़ाया, तो वहीं गोद में लिया बच्चा हाथ से फिसलकर गिर गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, पिता राजन कुमार के हाथों से उसका बच्चा राजवीर मॉल के तीसरे मंजिल से फिसलकर नीचे गिर गया। यह हादसा तीसरे मंजिल से स्केलेटर से चौथे मंजिल के दौरान हुआ। उनके साथ एक और बच्चा था, जिससे संभालने के चक्कर में गोद में लिया हुआ बच्चा 40 फीट नीचे गिर गया। बच्चे को मौके पर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अब इस मामले में देवेंद्र नगर पुलिस जांच में जुट गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें