फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Election 2024: समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे, अधिसूचना जारी

Wed, 20 Mar 2024 01:55 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए राज्य सरकार के समस्त पुलिस अधिकारी निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे और आयोग के नियंत्रण में रहेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग की ओर से मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर, अटलनगर से इस आशय के अधिसूचना जारी कर दी गई है।

विज्ञापन


लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा के प्रावधान के अनुसरण में और भारत निर्वाचन आयोग के परिपत्र में दिए गए निर्देशों को दृष्टिगत रखते हुए, लोकसभा चुनाव के संचालन के लिए राज्य सरकार की ओर से पदाभिहीत समस्त पुलिस अधिकारी, ऐसे निर्वाचन की अपेक्षा करने वाली अधिसूचना दिनांक से प्रारंभ होकर एवं ऐसे निर्वाचन के परिणामों के घोषित किए जाने की तारीख को समाप्त होने वाली अवधि के लिए निर्वाचन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर माने जाएंगे और ऐसे पुलिस अधिकारी उस अवधि के दौरान निर्वाचन आयोग के नियंत्रण, अधीक्षण और अनुशासन के अधीन होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें