फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: रायपुर के मरीन ड्राइव में तैरती मिली नर्स की लाश, देहरादून की रहने वाली थी युवती

Sun, 26 Nov 2023 01:32 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

Raipur Crime: राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तालाब में एक युवती की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव तालाब में एक युवती की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया। मृतका की पहचान उसके भाई ने की है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला बताया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। 

विज्ञापन


आशंका है कि शनिवार देर रात को युवती ने तेलीबांधा तालाब में कूदकर जान दी है। इसके बाद मरीन ड्राइव में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे लोगों ने युवती की लाश देखी। वहां मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तेलीबांधा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि यह हत्या है या फिर आत्महत्या।

मृतका की पहचान उसके भाई ने की है। उसका नाम दीक्षा चौहान है, जो 29 साल की थी। वो मूलत:उत्तराखंड के देहरादून की रहने वाली थी। दीक्षा साल 2021 से रायपुर के एम्स अस्पताल में नर्सिंग स्टाप के रूप में सेवाएं  दे रही थी। वो रायपुर के टाटीबंध इलाके में किराए के मकान में रह रही थी।
विज्ञापन


तेलीबांधा थाना प्रभारी फैजूल शाह ने बताया कि आज रविवार सुबह सात बजे मॉर्निंग वाक कर रहे लोगों ने मरीन ड्राइव तालाब में एक युवती की पानी में तैरती हुई लाश देखी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर पेट्रोलिंग पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव का बाहर निकलवाया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें