फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raipur Crime: बड़ी शातिर निकले पति-पत्नी; रायपुर में घूम-घूमकर करते थे बाइक चोरी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 28 Jan 2024 05:23 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

राजधानी रायपुर में बाइक चोरी की घटना की अंजाम देने वाले पति-पत्नी दोनों अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रायपुर में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में बाइक चोरी की घटना की अंजाम देने वाले पति-पत्नी दोनों अंतरराज्यीय गिरोह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी रायपुर में घूम-घूमकर घटना को अंजाम देते थे। इस दौरान आजाद चौक थाना क्षेत्र में लगातार बाइक चोरी के संबंध में पुलिस ने स्टॉफ लगाकर दोनों आरोपियों को पकड़ा है। उनके कब्जे से चोरी के आठ बाइक और एक ई-रिक्शा जब्त किया गया है।
विज्ञापन


यह मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है, जहां लगातार वाहन चोरी हो रही थी। इस संबंध में पुलिस स्टाफ लगाकर लगातार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी। इस दौरान मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि पति और पत्नी दोनों मिलकर इस घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। इसके बाद मुखबिर के बताए हुलिए को चिन्हांकित कर पकड़ा।  

इस दौरान दोनों से पूछताछ करने पर गोलमटोल जवाब दिया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो दोनों ने बाइक चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। मौके पर नागपुर, महाराष्ट्र अस्थायी पता भनपुरी निवासी आरोपी पति अनमोल और पत्नी गीता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जी से चोरी के आठ बाइक और एक ई-रिक्शा को जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें